हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan weather update: लगातार बारिश से उफान पर नदियां, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में मानसून के प्रभाव के कारण जबरदस्त बारिश हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वहीं बारिश से शुक्रवार को 3 लोगों की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से 1 युवक और 1 महिला की और गंगापुर सिटी में रेलवे अंडरपास में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को प्रदेश के कई बांधों के गेट खोलने पड़े। कोटा के जवाहर सागर, कोटा बैराज, राणा प्रताप सागर और कालीसिंध बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

गंगापुर सिटी में रिकाॅर्ड 172 मिमी बारिश हुई रिकाॅर्ड

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दौसा, करौली, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, टोंक और पाली में 100 मिमी से लेकर 160 मिमी. तक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में 172 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, बारां और बूंदी में भी कई जगह पर 2 इंच तक बरसात हुई।

प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण नदियों में भी लगातार पानी आ रहा है। जिसके चलते अब कालीसिंध, पार्वती, चंबल और बनास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, राजसमंद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं 9 जुलाई को बीकानेर, जालौर, पाली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि शेष जिलों के लिए मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। 10 जुलाई को उदयपुर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, जयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें