Weather Alert: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार रात को जमकर बारिश हुई। दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद रात 8 बजे राहत बरसी। तेज बारिश से पूराने शहर में युवक अपनी बाइक के साथ बह गया। जीरा मंडी में पानी भरने से लाखों रुपए का जीरा बर्बाद हो गया। 2 घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 66 एमएम बारिश हुई।
कई ट्रेनें प्रभावित, मंडी में जीरा बहा
शहर में पदमसर से जालोरी गेट तक की सड़कों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहन तैरते नजर आए। मेडिकल चौराहे पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जोधपुर का रेलवे स्टेशन भी नहीं बच पाया। पटरियां पानी में डूब गईं। वेटिंग रूम में पानी भर गया। ट्रैक पर पानी होने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
जोधपुर कलेक्टर कार्यालय से उदयमंदिर, पावटा, सर्किट हाउस, बनाड़ रोड़ और सारण नगर में घुटनों तक पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आई तेज बारिश के कारण अनाज, जीरा व फल सब्जी मंडी में जबरदस्त जलभराव हो गया।
इस महीने अच्छी बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो इस महीने बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुजरात और महाराष्ट्र की ओर से होता हुआ राजस्थान की ओर बढ़ गया। अभी मानसून की टर्फ लाइन गुजरात की तरफ से गुजर रही है। इससे राजस्थान में और भी अच्छी बारिश हो सकती है।
जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
16 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines