Weather Alert: राजस्थान में कहर ढहा रही मानसूनी बारिश पर अब कुछ दिन के लिए विराम लग सकता है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं इस दौरान दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में भीलवाड़ा, राजसमंद में अच्छी बारिश हुई। जिसके कारण त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 3.40 मीटर पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम केंद्र जयपुर ने आज जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ-साथ मौसम साफ रहने और धूप निकलने की आशंका बनी हुई है।
रविवार को इन जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटे में दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो अजमेर में 15.4 मिमी, वनस्थली में 11.1 मिमी, जयपुर में 4.2 मिमी, सीकर में 33 मिमी, फतेहपुर में 10.5 मिमी, आबू रोड़ में 2 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।
बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ी
वहीं दूसरी ओर उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहा और धूप खिली। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर में तापमान में मामूली इजाफा हुआ। वातावरण में नमी से लोग उमस से बेहाल रहे। भीलवाड़ा और राजस्थान में लगातार बारिश से त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 3.40 मीटर पर पहुंच गया। नदी में पानी आने से बीसलपुर बांध का गेज 24 घंटे में बढ़कर 313 मीटर पर पहुंच गया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines