Vasundhara Raje Rajasthan CM Latest Update: राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। गुरुवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पार्टी आलाकमान से बातचीत करने दिल्ली पहुंचीं। देर शाम उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
जब वह बाहर निकलीं तो मीडिया से घिरी नजर आईं। हालांकि उन्होंने किसी से बात नहीं की और चुप्पी साधे रखी। खास बात यह है कि उनके साथ बेटे दुष्यंत भी नजर आए। दोनों ने कार के शीशे बंद रखे और मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। इसके बाद वे चले गए। वसुंधरा राजे की चुप्पी ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष से उनकी क्या बात हुई, इसे लेकर भी सस्पेंस गहरा गया है। राजे के हाथ में कुछ फाइल भी नजर आईं।
बता दें कि वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह पर ही सुबह एक रिजॉर्ट में विधायकों की बाड़ेबंदी का आरोप लगा था। कहा जा रहा है कि दुष्यंत ने बीजेपी के 7 विधायकों को होटल में रखा है।
दरअसल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने आरोप लगाया कि मैं बेटे ललित मीणा को ‘आपणो राजस्थान रिसॉर्ट’ से लेने गया था, लेकिन दुष्यंत सिंह उन्हें अपने साथ ले गए। कंवरलाल और विधायक ने मुझे रोकने की कोशिश की, उन्होंने मुझसे कहा कि पहले मैं दुष्यंत सिंह से बात करूं और फिर उन्हें ले जाऊं… रिसॉर्ट में कुल पांच विधायक थे।
बीजेपी विधायकों की मांग- वसुंधरा राजे ही हों सीएम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा राजे को बीजेपी के 50 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है। चुनाव जीतने के बाद दूसरे ही दिन राजे ने कई बीजेपी विधायकों को अपने घर आमंत्रित कर चर्चा छेड़ दी थी। राजे के घर पहुंचे कई विधायकों ने मीडिया के सामने एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। बताया जाता है कि करीब 30 विधायक राजे के घर पहुंचे थे। हालांकि दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान तीनों राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए सीएम फेस चाहता है। इसके तहत ही पार्टी नेताओं को मनाने की कवायद की जा रही है।
राजस्थान को लेकर कई दावेदार सामने आए हैं। दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा, बालकनाथ समेत कुछ केंद्रीय मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा तेज है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व तीनों राज्यों में सीएम पद को लेकर कोई चौंकाने वाला फैसला भी ले सकता है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines