Udaipur Lok Sabha Seat 2024(केजे श्रीवत्सन): राजस्थान की सियासत में बरसों से एक बात कही जाती है कि जो मेवाड़ जीतता है, वही राजस्थान भी जीतता है। 2023 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इस कहावत को बदलने नहीं दिया। दरअसल, दक्षिणी राजस्थान में आने वाले मेवाड़ ने हमेशा से ही बीजेपी को राजनितिक लाभ दिया है। बता दें राजस्थान की कुल 200 विधानसभा सीट में से 25 सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जिसमें उदयपुर भी शामिल है। वहीं, उदयपुर डिवीजन में 16 सीट ST आरक्षित है। इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में इस सीट से दो रिटायर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मुकाबला है।
आदिवासी वोट बैंक होगा निर्णायक
कांग्रेस ने इस सीट से ताराचंद मीणा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने मन्नालाल रावत को यहां अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही अपने कार्यकाल में क्षेत्र में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों ही जनता की नब्ज को बेहतर तरीके से जानते हैं। जानकारों के अनुसार इस सीट पर आदिवासी वोट बैंक भी हैं, जो उम्मीदवार की सीट पर बड़ा प्रभाव रखते हैं।
प्रत्याशियों के बारे में जानें
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद रिटायर कलेक्टर रहे थे। वह अपने कार्यकाल के दौरान 19 महीने के लिए उदयपुर में तैनात रहे थे। ताराचंद मीणा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। उन्हें इलाके के जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं का पता है। वहीं, बीजेपी ने 53 साल के मन्नालाल रावत को टिकट दिया है। बतौर प्रशासनिक अधिकारी वे स्कूल कोलेजों के अलावा संघ के बौद्धिक कार्यक्रमों में भी वक्ता के रूप में बुलाए जाते रहे हैं। बता दें आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण को लेकर वे काफी मुखर रहे हैं और आदिवासी जनजाति के लोगों के बीच अपनी पकड़ रखते हैं।
यह भी जानें
साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 2023 विधानसभा चुनावों में यहां की कुल 16 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 7, कांग्रेस के पास 6 जबकि पहली बार चुनाव में उतरी BAP यानी भारतीय आदिवासी पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines