Tonk News: जयपुर में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने जबरन उठाकर उनके घर छोड़ दिया। वहीं, अब इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को टोंक में पायलट ने कहा कि वीरांगनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस-बीजेपी के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।
वीरांगरानाओं को संवेदनशीलता से सुनना चाहिए
पायलट ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे छोटी मोटी मांग को पूरा कर सकते है। पायलट ने कहा कि बात मानना बाद की बात है। लेकिन बात सुनने में किसी को ईगो नहीं रखना चाहिए। सड़क और मूर्ति की मांग को पूरा कर सकते हैं। वीरांगनाओं की मांगों को संवेदनशीलता से सुननी चाहिए। पायलट ने कहा कि मांग पूरी नहीं भी करना है तो भी बैठकर बात सुननी चाहिए।
पायलट बोले- यह मुद्दा मार्मिक
बता दें कि सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को टोंक में थे। जहां पायलट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और योजनाओं का फीडबैक भी लिया। पायलट ने कहा कि यह मुद्दा मार्मिक है तो उसी तरीके से डील करना चाहिए। संवेदनशील होकर समझाए तो मामला बेहतर हो सकता है। सीएम के नौकरी देने पर गलत धारणा के बयान पर उन्होंने कहा कि नौकरी देने से बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।
ये कहा था सीएम ने
सीएम ने देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि शहीदों के बच्चों का हक मारकर किसी अन्य रिश्तेदार को नौकरी देना कैसे उचित ठहराया जा सकता है? उनका हक मारना उचित है क्या? उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर उनका अनादर कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines