Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Latest Update: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम एक्शन में हैं। एनआईए ने बुधवार को राजस्थान के पिलानी के झेरली गांव में छापा मारा। इस दौरान झेरली गांव से अशोक मेघवाल नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। एनआईए की टीम ने मेघवाल के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
10 घंटे तक चली कार्रवाई
एनआईए की छापे की कार्रवाई लगभग 10 घंटे तक चली। जानकारी के अनुसार, झरेली गांव से पकड़ा गया अशोक मेघवाल गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था। उसी ने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे।
कहा जा रहा है कि इस हत्याकांड में शामिल हथियारों की सप्लाई को लेकर एनआईए की टीम को अहम सुराग मिल गया है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2023 में हुए गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपी थी। एनआईए की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
पूछताछ के इसी आधार पर ही NIA की टीम ने अब इस हत्याकांड में लगातार छापे की कार्रवाई की है। इसके तहत बुधवार को हरियाणा, राजस्थान में 31 जगहों पर छापेमारी की गई। माना जा रहा है कि इस दौरान एनआईए की टीम को कई अहम सुराग मिले हैं।
5 दिसंबर को हुई थी हत्या
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या 5 दिसंबर 2023 को उनके घर में की गई थी। उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाले भगोड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है।
रोहित ने इससे पहले गोगामेड़ी को हत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसने शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के जरिए करणी सेना प्रमुख की हत्या करवाई। इस मामले में दोनों शूटर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रोहित गोदारा ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या के पीछे का मकसद उसके काम में दखलअंदाजी बताया था।
ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने BSP के टिकट पर लड़ा था चुनाव, विवादों से रहा पुराना नाता
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines