एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को राजस्थान हाईकोर्ट ने कैंसिल कर दी है। वहीं, इस पर मुद्दे किरोड़ी लाल मीणा और आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल अब आमने-सामने आ गए। बता दें, राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले पर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यह फैसला उन्हें खुशी देने वाला है। क्योंकि उन्होंने ही इस पूरे घोटाले का मुद्दा सबसे पहले उठाया था।
अभ्यर्थियों की जीत है- किरोड़ी लाल मीणा
मीणा ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने प्रमाण जुटाकर सरकार और आरपीएससी की गड़बड़ियों को उजागर किया था। उन्होंने बताया कि डमी कैंडिडेट, नकल और भ्रष्टाचार के सबूत उनके पास थे और उसी आधार पर कई अधिकारियों और शिक्षकों को जेल भेजा गया। आरपीएससी के 2 मेंबर भी जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि यह फैसला उन अभ्यर्थियों की जीत है जिन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया, लेकिन साथ ही यह भी अफसोस जताया कि मेधावी छात्रों के दो साल बर्बाद हो गए। मीणा ने कहा कि वह छात्रों से अपील करते हैं कि निराश न हों, मेहनत करें, उनका चयन जरूर होगा।
बेनीवाल द्वारा क्रेडिट लेने पर क्या बोले मीणा?
हनुमान बेनीवाल द्वारा क्रेडिट लेने पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह मामला उन्होंने ही उठाया था। इसके बाद में और लोग इसमें जुड़ गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि फल वही पाता है जो आखिरी में बाजी मार लेता है।
उन्होंने साफ किया कि यह लड़ाई सिर्फ पद या राजनीति के लिए नहीं है बल्कि युवाओं और राज्यहित के लिए है। मीणा ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला अंत नहीं है, पार्टी नेतृत्व की अनुमति मिलने पर वह और भी सबूत और नाम सार्वजनिक करेंगे। अभी उनके तरकश में बहुत सारे तीर हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत करने के बाद अगर इजाजत मिलेगी तो वह उसे भी निकाल कर सबके सामने रख देंगे।
ये भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines