हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shri Ganganagar: रायसिंहनगर में दूध की डेयरी पर युवती से गैंगरेप, 3 BSF के जवान सहित 5 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में युवती से गैंगरेप

श्री गंगानगर: राजस्थान के श्री गंगानगर जिले से इस वक्त शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले के रायसिंहनगर में एक युवती के साथ डेयरी बूथ पर पांच आरोपियों द्वारा गैंगरेप किया गया। पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने कथित भूमिका के लिए 3 बीएसएफ कर्मियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायसिंहनगर के एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में की गयी।

युवती दूध डेयरी पर घी लेने गयी थी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम युवती दूध डेयरी पर घी लेने के लिए गई थी। इस दौरान डेयरी पर मौजूद 5 लोगों ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर अतिरिक्त एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पुलिस ने तीन बीएसएफ जवानों समेत कुल पांच जनों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती के पिता की ओर से मामला दर्ज करवाने के बाद दो लोगों को शनिवार सुबह ही हिरासत में ले लिया गया था, जबकि बीएसएफ के 3 जवानों के संबंध में बीएसएफ अधिकारियों से पहले बातचीत की गयी। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों की ओर से मामले में जांच के लिए तीनों आरोपी जवानों को पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1593963267613155328

फॉरेंसिक लैब की टीम भी पहुंची घटनास्थल

वहीं, मामले को लेकर पुलिस अधिकारी द्वारा गंभीरता दिखाते हुए जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा पुलिस उपाधीक्षक अनु बिश्नोई थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक लैब की टीम भी घटनास्थल पहुंच गयी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola