तिजारा: गुरुद्वारों और मस्जिदों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता संदीप दायमा को रविवार को पार्टी हाईकमान ने निष्कासित कर दिया है। हालांकि इससे पहले वह अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं। संदीप दायमा ने अपने पछतावे को लेकर एक वीडियो जारी किया था, वहीं उनकी हर तरफ आलोचना हो रही थी। यहां तक कि पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दायमा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अभद्र बयान देने वाले दायमा जैसे लोगों की बीजेपी जैसी पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अब पार्टी नेतृत्व ने अपने स्तर पर कार्रवाई की है, वहीं चंडीगढ़ में उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज हो गई है।
1 नवंबर को बाबा बालक नाथ की जनसभा में दिया था विवादित बयान
बता दें कि 1 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के तिजारा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बाबा बालक नाथ के समर्थन में शहर में एक जनसभा की गई थी। इस जनसभा के मंच से पार्टी के नेता (पिछले विधानसभा चुनाव के तिजारा के उम्मीदवार रह चुके) संदीप दायमा ने एक विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भी देखा गया कि संदीप दायमा ने कहा, ‘कुछ लोग हमें धर्म और जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं, हमें बहुत समझदार होने की जरूरत है। जिस तरह से मस्जिद और गुरुद्वारे बनाए गए और छोड़ दिए गए, वे आगे चलकर नासूर बन जाएंगे। इसलिए हमारा धर्म है कि नासूर को यहां से उखाड़ फेंकना चाहिए। तिजारा में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अलवर सांसद बाबा बालक नाथ अब इस काम को पूरा करेंगे’।
यह भी पढ़ें: राजनीति से रिटायर नहीं हो रहीं वसुंधरा राजे; नामांकन भरने के बाद बोलीं-ऐसा कुछ भी अपने मन में न रखें
SGPC, शिअद के अलावा पंजाब भाजपा ने की आलोचना
इस विवादित बयान को लेकर न सिर्फ राजनैतिक गलियारों में, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी भाजपा नेता संदीप दायमा की आलोचना होना शुरू हो गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने संदीप के बयान का विरोध जताते हुए सनातन धर्म के लिए सिखों के बलिदान को याद किया, वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी भजपा का विरोध किया। विरोधी तो विरोधी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल रहे, ने संदीप के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: ‘हमें गोली चलानी भी आती है…’ राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी जूते से लड़ेगी चुनाव, वीडियो वायरल
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी हाईकमान (केंद्रीय नेतृत्व) से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी। अब भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने विवादित बयान देने वाले नेता संदीप दायमा को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। साथ ही जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 39 थाने में संदीप दायमा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस इलाके में भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई का कार्यालय भी स्थित है।
संदीप दायमा मांग चुके हैं माफी
यह भी पढ़ें: माफ कर दीजिए, मस्जिद-मदरसा कहना था, गुरुद्वारा निकल गया…भाजपा नेता को क्यों मांगनी पड़ी माफी?
हालांकि इससे पहले तिजारा नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप दायमा अपने विवादित बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं। तिजारा रैली के अगले दिन यानि गुरुवार को ही दायमा ने एक वीडियो जारी करके इस मामले में अपना पक्ष रखा था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह अपने भाषण में मस्जिद-मदरसा का जिक्र करना चाहते थे, लेकिन किसी तरह उन्होंने गुरुद्वारा कह दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझसे यह गलती कैसे हो गई। मैं उन सिखों का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता, जो हमेशा हमारे सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं’।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
12 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines