Rajendra Gudha Viral Video: सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के माता सीता पर दिए बयान पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीता माता में करोड़ों देशवासियों की आस्था है। उन्होंने सीएम गहलोत से मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि धर्म विरोधी कांग्रेस द्वारा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना उनकी आदत बन चुका है।
यह कहा था गुढ़ा ने
बता दें कि मंगलवार को झुंझुनूं में एक्सरे-मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी तुलना माता सीता से करते हुए कहा कि माता सीता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण इतना था कि श्रीराम-रावण जैसे अद्भुत पुरूष भी पागल हो गए थे। ऐसे ही नहीं आजकल गहलोत और पायलट मेरे पीछे भाग रहे हैं। मुझ में कोई तो क्वालिटी होगी।
जोशी बोले- सीएम तुरंत कार्रवाई करें
सीपी जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम को काल्पनिक बताया था। कांग्रेस भले ही राम के अस्तित्व को स्वीकार ना करें। उन्हें यह हक नहीं है कि उनके मंत्री हिंदूओं की परम आस्था पर बेहूदा बयान दें और उन्हें नीचा दिखाएं। मंत्री का मां सीता पर दिया गया बयान शर्मनाक है। सीएम को उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जोशी ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पूर्व में दिए गए बयान को याद करते हुए कहा कि इनके एक मंत्री ने बलात्कार के मामले में कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।
राजेंद्र ने ट्वीट कर दी कड़ी प्रतिक्रिया
मंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौड़ ने ट्वीट कर लिखा कि जब नाश् मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का भारत की आस्था के केंद्र माता सीता और भगवान राम पर टिप्पणी हिन्दूओं की धार्मिक भावना और आस्था पर आघात है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
10 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines