Rajasthan Weather: राजस्थान में 25 जून को मानूसन के प्रवेश के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में 2 से 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर 30 जुन तक पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इधर बारिश के कारण प्रदेश में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा विभाग ने 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोजत में 98 मिमी. पानी बरसा
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश पाली के सोजत कस्बे में 98 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोटा के मालपुरा में 86 मिमी, नागौर के मकराना में 75 मिमी, झुंझुनूं के चिड़ावा में 81 मिमी, बूंदी के गुढा में 66 मिमी, अजमेर के गेगल में 71 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1673519459225702401?cxt=HHwWgsDQvZvFxLkuAAAA
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले तीन दिनों के प्रदेश के 4 जिलों में रेड अलर्ट और 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 जून को बांसवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़, बारां, झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, उदयपुर, चुरू, सवाईमाधोपुर में कम बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 29 जून को अजमेर, कोटा, बारां, झालावाड़ में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं टोंक, प्रतापगढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 जून को सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines