Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 1 महीने से जारी बारिश का सूखा मंगलवार को समाप्त हो गया। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण प्रदेश के पूर्वी जिलों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में 46 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली। बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि प्रदेश में पिछले 1 महीने से बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूख रही थीं।
बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, चितौड़गढ़, बूंदी और भरतपुर जिले में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई। प्रदेश में 28 अगस्त के बाद से बारिश का दौर थम गया है। धौलपुर के सैंपऊ में 56 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 8 औ 9 सितंबर को जोधपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश नहीं हो ने से रेगिस्तानी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
आज रात इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार टाेंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागौर, पाली, धौलपुर, करौली, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
अब तक हुई इतनी बारिश
वहीं प्रदेश में अब तक पूरे मानसूनी सीजन में 6 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 5 सितंबर तक 391 मिमी. बारिश होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 416 मिमी. बारिश हो चुकी है।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines