Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को प्रदेश में धूलभरी आंधी के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। रेतीले तूफान के बाद राज्य के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो जयपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। वहीं सिरोही, अलवर, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं आज से प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
जयपुर में आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
राजधानी जयपुर में भी बुधवार को आंधी चलने से जननजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी का असर अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर जिलों में भी रहा। आंधी चलने से अलवर, सिरोही, उदयपुर, अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री पर आ गया।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
वहीं बारिश के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। होली के बाद से शुरू हुई मौसमी उठापटक अब भी जारी है। किसान अपनी तैयार फसलों को मंडियों में बेचने के लिए लाए थे लेकिन बेमौसम बारिश ने सब कुछ खत्म कर दिया।
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
अजमेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, अलवर में 35.5, बाड़मेर में 37.8, भीलवाड़ा में 37.2, बीकानेर में 36.2, चूरू में 36.9, जयपुर में 36.8, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 36.8, कोटा में 40.4, पिलानी में 36.3, सीकर में 34.5, गंगानगर में 35.2, उदयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines