Rajasthan Weather Update IMD Issued Red Alert: राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज 15 सितंबर को राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। राजधानी जयपुर के अलावा टोंक, अलवर में भी कई जगह बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 16-17 सितंबर को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1702630073856323716
गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश
इससे पहले गुरुवार को जयपुर, अजमेर, टोंक, प्रतापगढ़ सीकर समेत 10 से अधिक जिलों में 2 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। शुक्रवार दोपहर को जयपुर समेत कई इलाकाें में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बूंदी, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, सीकर, जयपुर, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा और सवाईमाधोपुर जिलों में अच्छी बारिश हुई। प्रतापगढ़ में 62 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1702591682829840512
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
जयपुर शहर में आज हुई बारिश के बाद कई जगह पानी भर गया। जेएलएन मार्ग, एमआई रोड़ समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में देर शाम तक 56 मिमी. पानी बरसा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी प्रदेश के 23 जिलोें में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कोटा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अलवर, करौली, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, नागौर, बांसवाड़ा, जोधपुर, करौली, दौसा, अलवर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
9 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
11 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
12 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines