Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश केे कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में लगतार ओले-बारिश से किसानों की फसले चौपट हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आंधी और बारिश और तेज हो गई हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 21-22 मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 मार्च से प्रदेश में फिर एक बार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण पुनः एक बार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, टोंक, बूंदी, सीकर, बाड़मेर, जालोर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा, नागौर, अजमेर, जैसलमेर, सिरोही, अलवर, भीलवाड़ा , कोटा में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई।
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम विज्ञान ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पक कर तैयार सरसों, चना, जीरा व अन्य रबी फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।
रबी की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव मौसम को देखते हुए ही करें। तेज हवाओं से सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
8 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
11 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines