Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर राजसमंद, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर में नजर आएगा।
किसानों को सता रही चिंता
वहीं, एक बार फिर बारिश की संभावना के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तापमान फलौदी में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1634829003545776128?cxt=HHwWgMDQjaWUirAtAAAA
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश के जयपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, पाली, जालोर, टोंक और नागौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तरी राजस्थान में हनुमानगढ़, गंगानगर और जोधपुर के इलाकों में 13 मार्च को धूलभरी आंधी के बारिश की संभावना जताई गई है।
रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलने के साथ ही रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। पिलानी में आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.1 पर पहुंच गया। इसी तरह अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और जालौर में भी रात का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines