हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: होली तक कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, फसलों को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान कम हुआ है और मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 2-3 दिनों में जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं।

होली के बाद बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अजमेर, भरतपुर, अलवर और बूंदी समेत अनेक जिलों में तेज हवा चल सकती है। जिससे गेहूं, जौं, चना, सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो होली के बाद एक फिर मौसम बदलेगा और तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

अजमेर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। अजमेर, बूंदी, सीकर, भीलवाड़ा, कोटा, बाड़मेर, बीकानेर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश अजमेर में हुई। यहां मौसम विभाग के अनुसार 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में नया विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी सिलसिला 8 मार्च तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश

बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार को अजमेर, जयपुर,उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम बदलेगा। कुल 14 जिलों में बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा असर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी चार-पांच दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola