Rajasthan Weather: जयपुर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हुई अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, बाकी जगह भी बादल छाए रहे। जयपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम काफी उमस भरा रहा। वहीं, उदयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई थी।
कमजोर पड़ रहा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून का ये प्रभाव 25 सितंबर तक रहेगा। 26 सितंबर से मानसून की बारिश का दौर थमने लगेगा और उम्मीद है कि मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान के जिलों से शुरू होने लग जाए। मौसम केंद्र जयपुर के द्वारा जारी रिपोर्ट को देखें तो पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई है।
तापमान में हो रही वृद्धि
इसके अलावा सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां में भी देर रात तक बादल छाए रहे तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई । इधर, पश्चिमी राजस्थान के फलौदी, जैसलमेर एरिया में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी तेज हो गई है। फलौदी में कल दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें-राजस्थान में बोलेरो-कैंपर की भिडंत; दो की मौत, 9 घायल, दर्शन करने जा रहा था परिवार
अब तक के आंकड़े
राजस्थान में मानसून की अब तक के आंकड़ों को देखें तो यहां सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। प्रदेश में एक जून से 23 सितंबर तक औसत बारिश 428.3MM होती है, जबकि इस सत्र में अब तक 489.5MM बरसात हो चुकी है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
10 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
23 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines