हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी का कहर, बाड़मेर रहा सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया ये अपडेट

विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी अब कहर ढहा रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। बाड़मेर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही जैसलमेर में 44.1 और जालौर में 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम के शुष्क रहने तथा तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

जोधपुर-बीकानेर संभाग में हीटवेव की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12-13 मई को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव चलने के साथ ही जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में चलेगी धूल भरी आंधी

मौसम विभाग ने 13-14 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। विक्षोभ के प्रभाव के चलते जोधपुर, बीकानेर व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 13-15 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola