Rajasthan Om Banna Temple: राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा मंदिर है, जहां लोग पत्थर या मूर्ति की नहीं, बल्कि बुलेट बाइक की पूजा करते हैं. वहां के लोगों की ऐसी मान्यताएं हैं कि जो भी व्यक्ति इस मंदिर में पूजा करने आता है, उसे सड़क दुर्घटना या हादसों से मुक्ति मिल जाती है. इस दौरान इस मंदिर में ना सिफ लोग बुलेट बाइक की पूजा करते हैं, बल्कि वहां शराब, नारियल और फूल का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं. इस मंदिर की एक दिलचस्प कहानी भी है.
पाली-जोधपुर जोधपुर हाईवे के पास स्थित है मंदिर
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में पाली-जोधपुर जोधपुर हाईवे के पास स्थित यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच ओम बन्ना के नाम से प्रसिद्ध है. इसी मंदिर के पीछे एक RNJ 7773 नंबर की बुलेट बाइक रखी हुई है. जिस पर भक्त फूल, नारियल, शराब और पैसा चढ़ाते हैं. बताया जाता है कि यह बाइक कभी ओम बन्ना नाम के शख्स की हुआ करती थी. ओम बन्ना की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी. हादसे के दौरान ओम बन्ना इसी बाइक पर सवार थे. सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद पुलिस उनकी बाइक को थाने ले आई थी. बताया जाता है कि सुबह सूर्य निकलने से पहले ही ये बाइक अपने आप स्टार्ट होकर उस जगह चली जाती थी. जहां ओम बन्ना की मृत्यु हुई थी.
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों से कैसे निपटेगी राजस्थान पुलिस? इस सवाल पर क्या बोले DGP राजीव कुमार शर्मा
नया वाहन खरीदने पर भी पूजा करने आते है लोग
बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक को रोकने के लिए चेन से बांधा. बाइक का पेट्रोल निकाल दिया. मगर बाइक रहस्यमयी तरीके से उस स्थान पर वापस चली जाती थी. इस घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो लोगों ने उस जगह पर ओम बन्ना का मंदिर बनवा दिया और उनकी बाइक को हमेशा के लिए यहां रखवा दिया. ऐसा बताया जाता है कि 2 दिसंबर 1988 को ओम बन्ना की मृत्यु हुई थी. इस मंदिर में के प्रति स्थानीय लोगों की आस्था जुड़ी है. राजस्थान के कोने-कोने से लोग इस मंदिर में ओम बन्ना की पूजा करने आते हैं और उनकी बाइक पर फूल, पैसा और शराब की बोतलें चढ़ाते हैं. इसके अलावा जो लोग नया वाहन खरीदते हैं, वो भी दर्शन करने के लिए ओम बन्ना मंदिर के दर्शन करने जरूर आते हैं.
यह भी पढ़ें- VIDEO: नए कानूनों और राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर क्या बोले DGP राजीव कुमार शर्मा?
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines