हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

राहुल गांधी ने की गहलोत के काम की तारीफ, कहा-सरकार बनने पर गुजरात में भी लागू करेंगे योजनाएं

विज्ञापन
राहुल गांधी ने की अशोक गहलोत के काम की तारीफ

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ की है। राहुल गांधी ने बीते रविवार को राजस्थान सरकार का हवाला देते हुए गुजरात की जनता से वोट की अपील की। संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और कर्मचारियों का समय पर प्रमोशन करने के फैसले पर राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की पीठ थपथपाई है।

जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने गहलोत सरकार के 3 बड़े फैसलों का हवाला देकर तारीफ की है। राहुल गांधी ने ट्टीट कर लिखा- कांग्रेस का पक्का वादा। संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल और समय पर प्रमोशन। राजस्थान में लागू किया, अब गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। कांग्रेस देगी पक्की नौकरी।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1586625834328018945

बता दें कि हाल में मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण के दौरान सीएम गहलोत गांधी परिवार के करीब दिखाई दिए और वहीं अब खींचतान के बीच राहुल गांधी की तारीफ के कई मायने हैं। माना जा रहा है कि गहलोत की कुर्सी पर अब खतरा काफी दिनों के लिए टल चुका है।

इसके जवाब में सीएम गहलोत ने कहा कि, “राजस्थान में कांग्रेस सरकार 2018 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। किसान कर्जमाफी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता समेत तमाम वादे पूरे किए जा चुके हैं।”

यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की सामाजिक सुरक्षा की सोच को ध्यान में रखकर चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, इन्दिरा रसोई, इन्दिरा मातृत्व पोषण योजना, उड़ान योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गईं हैं। आगे भी जनहित के ऐसे कामों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें