के जे श्रीवत्सन, जैसलमेर: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए कांग्रेस सरकार को गिराने की बीजेपी की एक बड़ी रणनीति उल्टी पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, बीजेपी ने जगह-जगह अशोक गहलोत सरकार की विफलताओं को दर्शाने वाले ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के अपने अभियान के तहत पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में कुछ लोगों को चेहरा बनाकर भी उनके जरिए बात कहने की कोशिश की गई है। इसी कड़ी में बीजेपी ने किसने की कर्ज माफी और जमीन कुर्की से जुड़े पोस्टर भी राज्य में लगवाए हैं। पोस्टर में लिखा है कि 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम, नहीं सहेगा राजस्थान। इस होर्डिंग में जिस किसान की फोटो लगी है उसने इसे लेकर बीजेपी के दावों को झूठा बताया है।
बिना इजाजत फोटो का हुआ इस्तेमाल
इसी पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, क्योंकि जिस किसान को पोस्टर बॉय बनाकर भाजपा ने कर्ज माफी के आरोपी वाले यह होर्डिंग लगवाए हैं, इस किसान ने बीजेपी के उसे लेकर किया जा रहे दावे को झूठा करार दिया है। उसने कहा कि उसकी कोई जमीन कुर्क नहीं हुई है, न ही उस पर कोई कर्ज बकाया है। इस किसान ने बीजेपी के इस पोस्ट पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि मेरी जमीन कुर्क होने और उसकी नीलामी की इसमें मेरी फोटो बिना मेरी जानकारी के लगा दी गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
यह भी पढ़ें-सीएम अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और विधायकों की गुलामी करते रहे: रमेश बिधुड़ी
किसान का दावा, 200 बीघा जमीन का है मालिक
किसान ने भाजपा पर उसे झूठा बदनाम करने का भी संगीन आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि वह 200 बीघा जमीन का मालिक है और आज तक ऐसी नौबत नहीं आई, कि उसकी जमीन नीलाम हो जाए। पोस्टर पर ऐतराज करने वाला किसान अब बीजेपी पर मानहानि का केस करने की बात कह रहा है। यह किसान राजस्थान के जैसलमेर के रामदेवरा की रिखियो की ढाणी का रहने वाला है। 70 वर्षीय किसान माधुराम जयपाल का कहना है कि उस पर एक रुपया उधार नहीं है।
किसान ने फोटो हटाने की अपील की
किसान का कहना है कि भाजपा तत्काल उसकी फोटो हटाए, क्योंकि इस तरह के पोस्टर और फोटो से उसकी बेज्जती हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी कि इस कोशिश को झूठ और फरेब की राजनीति बताया और कहा कि उसकी कोई भी चाल सरकार को बदनाम करने में कामयाब नहीं होगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी तरफ से कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines