Rajasthan politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज अजमेर से अपनी ‘जन संघर्ष यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। वह राजस्थान में पेपर लीक मुद्दे और करप्शन के मामलों में जांच की मांग करते हुए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं। चुनावी साल में सचिन पायलट की इस यात्रा में राजस्थान की तेज गर्मी में सियासी पारा भी गर्मा गया है।
सुबह पहुंचे अजमेर
सचिन पायलट आज सुबह सबसे पहले राजधानी जयपुर से अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि आज वह राजस्तान की जनता की बात सुनने के लिए जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। खास बात यह है कि सचिन पायलट की इस यात्रा के लिए कांग्रेस की तरफ से जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें न तो राहुल गांधी का फोटो और न ही प्रियंका गांधी का फोटो हैं। हालांकि पोस्टर में सोनिया गांधी तस्वीर लगी हुई है।
जनता के बीच जनता की आवाज
सचिन पायलट ने कहा कि ‘ यह यात्रा जनता के बीच जाने की यात्रा, युवाओं की आवाज उठाने की यात्रा है। राजस्थान में आरपीएससी का पेपर लीक हुआ, लेकिन कई युवाओं ने नौकरी के लिए तैयारियां की थी। लेकिन लगातार हो रहे पेपर लीक की वजह से युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भ्रष्टाचार के मामलों में जितनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, उतनी कार्रवाई अब तक हुई नहीं है।
राजनीति आग का दरिया है
अजमेर में सचिन पायलट ने यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘इस वक्त राजस्थान में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने मुझे सलाह दी थी की आपको 100-100 किलोमीटर पैदल सफर करना होगा, इसलिए इस यात्रा को टाल दीजिए। लेकिन मैंने उनको यही जवाब दिया कि राजनीति आग का दरिया है और इसे तैर कर पार पाना है। अजमेर में सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच आया हूं। इस मिट्टी से, यहां के लोगों से मेरा एक ऐसा मजबूत रिश्ता है। जिसे दुनिया की कोई ताकत कमजोर नहीं कर सकती।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines