के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में जैसे-जैसे तापमान में गिरावट हो रही है वैसे ही प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। बांसवाड़ा के मानगढ़ में 24 घंटे पहले हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने के बयान पर सचिन पायलट तंज कसते हुए कहा कि यह बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम कहा जा सकता है, क्योंकि पीएम मोदी ने इसी तरह गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी लेकिन उसके बाद क्या हुआ सब जानते हैं।
पीएम मोदी पर ERCP को लेकर साधा निशाना
आगे सचिन पायलट ने कहा कि पीएम से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना और मानगढ़ स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं किया। क्योंकि यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है इसलिए ऐसा नहीं किया और ना ही ईआरसीपी को लेकर कुछ बोले।
अनुशासनहीनता पर कार्यवाही तो होगी ही
बता दें कि प्रदेश के सियासी घटनाक्रम पर पायलट ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 25 सितंबर को राजस्थान में clp के समानांतर बैठक हुई थी मुख्यमंत्री जी ने भी उस पर माफी मांगी और आलाकमान ने इसे अनुशासनहीनता माना है। ऐसे में इस पर कार्यवाही तो होगी ही ताकि संकेत मिलेगा कि कांग्रेस पार्टी अनुशासन पसंद पार्टी है, यहां नियम कायदे सबके लिए बराबर है। जिन तीन नेताओं को नोटिस मिला है उन्होंने जवाब दिया है तो उस पर फैसला भी होगा। पूरी पार्टी यह मानती है कि गलती हुई तो उसे ठीक करने का वक्त भी आ गया है।
आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है खड़गे जी ने अभी कार्यभार संभाला है। ऐसा नहीं हो सकता कि नोटिस दिया गया है और कोई कार्यवाही ना हो। केसी वेणुगोपाल ने जल्द निर्णय के बात कही थी। अभी हम गुजरात हिमाचल चुनाव में लगे हुए हैं।
हिमाचल में सरकार बनने का दावा किया
हिमाचल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। डबल इंजन की सरकार का दावा किया जा रहा है। 12 नवंबर को डबल इंजन की सरकार फेल होगी। सरकार के दम पर भाजपा वोट हासिल नहीं कर पाएगी। हमने अपने वादे में एक लाख नौकरी की बात कही है। 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
इसके अलावा पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है और पायलट ने कहा कि यात्रा का संदेश कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines