राजस्थान में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के लाउडस्पीकर वाले बयान पर सियासत में भारी उबाल है। इसके बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी विधायक को नमूना कह दिया। डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि डोटासरा ने मुझे नमूना कहकर साधु संतों का अपमान किया है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।
बीजेपी विधायक के लाउडस्पीकर के मुद्दे पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नमूने वाले बयान से हिंदूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों ने कांग्रेस चीफ के बयान का रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी विधायक ने डोटासरा के बयान को साधु संतों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। डोटासरा ने पहले भी विधानसभा स्पीकर के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए थे और टेबल पर चढ़ने का प्रयास किया था।
जानें बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक ने कहा कि मैंने लाउडस्पीकर को लेकर कुछ गलत नहीं कहा। मैंने तो कहा कि रात को 2 बजे माइक लेकर घूम रहे हैं। सार्वजनिक इमारतों पर माइक लगा रहे हैं। मेरा मतलब यह था कि कोर्ट का आदेश है, वाॅल्यूम कितना होना चाहिए, उस मापदंड पर वाल्यूम रखा जाए। सुबह 5 बजे माइक चल रहे है, इससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन रात को 2 बजे माइक चला रहे हैं और कहते हैं कि जाग जाओं, यह किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।
ये भी पढ़ेंः अजमेर में डॉक्टर का घर तोड़ने पर हंगामा, कहा- बिना नोटिस दिए की कार्रवाई, बच्चों को बाहर निकालकर चलाई JCB
जानें कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?
इस मुद्दे को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बालमुकुंद आचार्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे लोग सदन में पहुंच गए हैं। हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे नमूने सदन में पहुंच गए हैं। जनता ने उनको हिंदू-मुसलमान करने के लिए विधानसभा नहीं भेजा हैं। विधायक कभी महिलाओं के कार्ड चेक करते हैं, कभी बच्चों के पीछे दौड़ते हैं, कभी अपने गनमैन से केले मंगवाते हैं। क्या जनता ने उनको इन सभी कामों के लिए चुना है? डोटासरा ने आगे कहा कि मैंने विधायक की सुरक्षा पर चिंता जताई। भगवान करे कि वो सुरक्षित रहें। मैं डीजीपी से उनकी सुरक्षा की मांग करता हूं।
ये भी पढ़ेंः ‘कानून बनाने के लिए मजबूर ना करें’, लाउडस्पीकर विवाद पर मंत्री जोगाराम पटेल की चेतावनी
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines