Rajasthan Politics: राजस्थान की वसुंधरा और भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके देवी सिंह भाटी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तीखा हमला बोला है। सिरोही में भाजपा के इस पूर्व नेता ने कहा कि जो नेता अपने गृह राज्य नहीं संभाल सके। उनको बीजेपी का अध्यक्ष कैसे बना दिया। इसके अलावा भाटी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
अपने बयानों की वजह से हमेशा सुखिर्यों में रहने वाली पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो अध्यक्ष अपने गृह राज्य में हार गया। वो अध्यक्ष कैसे हो सकता है। उन्हें तो नेतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटी ने कहा कि हिमाचल छोटा सा राज्य है। इससे तो बड़ी नगरपािलका होती है। इसके बावजूद नड्डा अपने गृह राज्य में भाजपा की सरकार नहीं ला पाए। ये आश्चर्यजनक है।
वसुंधरा को सौंपे प्रदेश की कमान
इस दौरान मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। जिनकी अपने जिले में भी पहचान नहीं है। उन्होंने सीपी जोशी के राजनीतिक पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में जानता कौन है। भाजपा कैसे मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पैरवी करते हुए कहा कि बीजेपी को वसुंधरा राजे को सीएम पद की कमान सौंपनी चाहिए। जब तक बीजेपी उन्हें कमान नहीं सौंपेगी तब तक सत्ता में वापस नहीं लौट सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान में वसुंधरा ही सक्षम नेतृत्व दे सकती है।
नाराज चल रहे हैं देवी सिंह
बता दें कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी इन दिनों बीजेपी की वापसी की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी ज्वाॅइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अर्जुनराम मेघवाल उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। वजह बीकानेर की राजनीतिक पृष्ठभुमि है। इस बीच राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि देवी सिंह, अन्य राजनीतिक क्षत्रपों के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा भी बना सकते हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि एक समय में बीकानेर में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा रहे भाटी इस बार के विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाते हैं?
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
11 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
22 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines