Rajasthan voter list controversy: राजस्थान की सियासत में मतदाता सूची के कारण नया तूफान आ गया है. झोटवाड़ा के वायरल वीडियो से यह तूफ़ान उठा है. इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं. वायरल वीडियो में मतदाता, BLO से उलझते दिख रहे हैं. उनका आरोप है कि BLO कभी उनके घर आए ही नहीं और उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. जैसे ही वीडियो सामने आया, कांग्रेस ने इसे अपना बड़ा मुद्दा बना लिया. सवाल खड़े होने लगे—क्या बिहार की तर्ज़ पर राजस्थान में भी बड़े पैमाने पर नाम हटाने की तैयारी है! कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत और प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा—आख़िर इतनी जल्दबाज़ी क्यों? क्यों लोगों को अपना नाम जोड़ने का पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा?
यह भी पढ़ें: EC के समर्थन में उतरे 272 जज और ब्यूरोक्रेट्स, पत्र लिखकर कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप
मतदाता सूची पर सियासत क्यों?
मतदाता सूची पर सियासत होने का कारण BLO पर दबाव का होना है. BLO पर दबाव का विवाद इसलिए भी गंभीर हो गया क्योंकि कुछ दिनों पहले एक BLO ने कथित दबाव की वजह से आत्महत्या कर ली. सरकार कहती है—घटना गंभीर है, जांच हो रही है, लेकिन सवाल सरकार से भी पूछे जा रहे हैं—क्यों BLO पर इतना बोझ?बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ा ने भी विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की नीति बने. शिक्षक नेता भी यही कह रहे हैं—पढ़ाना हमारा काम है, चुनाव और दूसरे कामों का बोझ न डालें.
कांग्रेस के आरोपों को सरकार ने किया खारिज
उधर सरकार कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है. सरकार का कहना है—शिक्षक वर्षों से चुनाव कार्य करते आए हैं और बेहतरीन काम किया है. BLO पर दबाव का दावा बिल्कुल गलत है. सरकार का तर्क यह भी है कि कांग्रेस बेवजह मुद्दा बना रही है—न बिहार में यह आरोप चला, न राजस्थान में चलेगा. गौरतलब है कि पूरा राज्य पूछ रहा है—क्या यह एक प्रशासनिक कमी है?या फिर वाकई कुछ नाम हटाने की रणनीति चल रही है?सवाल बड़े हैं… जवाब अभी दूर हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के लाखों छात्रों को बड़ी राहत, अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा; मिलेगा “बेस्ट ऑफ टू” का सुनहरा मौका
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines