जयपुर: राजस्थान में हुए सियासी उठा-पटक को एक महीने से ज्यादा बीत चुका है। अब फिर से सचिन पायलट समर्थक बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके समर्थकों के खिलाफ खुली बयानबाजी शुरू कर दी है। गुढ़ा ने AICC के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला करने के लिए से जल्द विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की है।
इसके साथ ही राजेंद्र गुढ़ा ने सितंबर महीने में राजस्थान में हुए राजनीतिक बगावत के लिए जिम्मेदार संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री.महेश जोशी और सीएम अशोक गहलोत के सबसे नजदीकी आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ अनुशासन समिति द्वारा जारी नोटिस के बाद कार्रवाई की भी मांग की है। ताकि कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन से पार्टी चलने का संदेश जा सके।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के 2 दिन में बगावत पर फैसला लिए जाने के बयान का हवाला देते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि प्रदेश के उलझे हुए मामले को समाप्त कर कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं को यह जताने का प्रयास करना चाहिए कि अब निर्णय तत्काल होंगे। इसका सीधा तौर पर फायदा हिमाचल और गुजरात के चुनाव में पार्टी को मिलेगा ।
बता दें गहलोत कैंप के माने जाने वाले मंत्री धारीवाल और जोशी ने 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद इन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines