केजे श्रीवत्सन, राजस्थान: राजसमंद पुलिस ने रविवार को वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में पुलिस ने 10 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उन्हें एसओजी के जरिए इनपुट मिला था कि राजसमंद जिले के रेलमगरा इलाके में एक व्यक्ति ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हल करके दौसा और सवाई माधोपुर में कुछ लोगों को भेजा है।
सूचना के आधर पर जांच करते हुए रेलमगरा थाना अधिकारी भरत योगी ने दरीबा जीएसएस पर काम करने वाले तकनीकी सहायक करौली निवासी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और उसके मोबाइल की डिटेल खंगाली तो पता चला कि दीपक शर्मा ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा का हल पेपर जितेंद्र सैनी सपोटरा और हेतराम मीणा को भेजा है।
जब इस पेपर का मिलान किया गया तो वह वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन की दूसरी पारी का हूबहू पेपर निकला। इस पर पुलिस ने दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दीपक शर्मा को पेपर सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के निवासी पवन सैनी ने उपलब्ध कराया था। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करौली, सवाई माधोपुर दौसा और दिल्ली से कुल 10 आरोपियों को डिटेन किया है।
माना यह जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी बात जो प्रमुखता से उभर कर सामने आई है कि पुलिस ने हल पेपर को व्हाट्सएप पर वायरल करने वालों के बारे में तो पता लगा लिया है, लेकिन पेपर कहां से लीक हुआ और इस पेपर को किसने हल करके पवन सैनी और दीपक शर्मा तक भिजवाया। उनके गिरेबान तक अभी पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
23 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines