Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में मोहर्रम का ताजिया दफनाने के दौरान 4 युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट आ गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा सुबह 8 बजे हुआ।
हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया लेकर शेरगढ़ किले के पास कर्बला जा रहे थे। लेकिन ताजिया की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण यह 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में इस्लामपुरा निवासी मूवीन (25) पुत्र दिलशान, अनवर (19) पुत्र मुनव्वर, रिहान (18) पुत्र साबिर की करंट लगने से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं वसीम पुत्र दिलशाद को इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।
एसई और जेई सस्पेंड
वहीं हादसे के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर कलेक्टर अनिल अग्रवाल और एसपी मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की। प्रशासन और लोगों के बीच हुए समझौते के अनुसार कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता,जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी ने टाउन चैकी पुलिस के 2 काॅन्स्टेबल को भी लाइन हाजिर किया है।
धौलपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
13 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines