हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में तूफान का कहर, मोबाइल टावर गिरा

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में बारिश से पहले आए तूफान ने कहर बरपाया है। शहर के खत्रीपुरा इलाके में तेज आंधी के कारण अचानक एक मोबाइल टावर गिर गया। इसके अलावा शहर में तेज हवाओं के कारण एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए तो वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल टूटने से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मकान की छत पर गिरा मोबाइल टावर

तूफान के कारण शहर के खत्रीपुरा स्थित कस्बे में एक मोबाइल टावर मकान की छत पर गिर गया। टावर के धराशायी होने से घर की छत को काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे किसी की प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर इस तूफान से कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

बिजली के पोल और पेड़ भी गिरे

तूफान के साथ हुई मुसलाधार बारिश में शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। जिसके कारण सड़कों पर जाम लग गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से उनके नीचे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की बात कहीं जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें