Rajasthan News: नागौर जिले के ग्राम भवाद निवासी बीरमाराम 15-20 साल से पत्थर तराशने का कार्य करते थे। काफी वर्षों तक कार्य करने की वजह से उन्हें दमा की समस्या हो गई। उन्होंने कई चिकित्सकों से अपना इलाज करवाया जिसके कारण इनका बहुत पैसा इलाज में खर्च हो गया परन्तु इनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।
इलाज के लिए बेच दी 8 बीघा जमीन
इलाज में लगातार पैसे खर्च होने के कारण इन्हें अपनी 8 बीघा कृषि जमीन भी बेचनी पड़ी। साथ काम करने वालों में से किसी ने उन्हें सिलिकोसिस पीड़ितों के देखभाल के बारे में समाचार पत्र में प्रकाशित लेख के बारे में बताया। बीरमाराम को टी.बी. की बीमारी होने का संदेह था।
किसी ने उन्हें जिला टी.बी.अस्पताल नागौर जाकर जांच करवाने का सुझाव दिया। उन्होंने वहां जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। चिकित्सकों द्वारा की गयी जांच में बीरमाराम को पता चला कि उन्हें सिलिकोसिस बीमारी है।
एक सप्ताह के भीतर मिली 3 लाख की राशि
जिला प्रशासन नागौर द्वारा चलाये गये अभियान सिलिकोसिस केयर व राज्य सरकार द्वारा सिलिकोसिस पीड़ितों के सहायतार्थ योजना में बीरमाराम को एक सप्ताह के भीतर ही इनके बैंक खाते में 3 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई।
उन्हें इस अभियान के माध्यम से अपने हक का पूरा पैसा प्राप्त हुआ व अन्य सभी सरकारी योजनाओं से भी लाभान्वित हुआ। साथ ही इस राशि से उन्होंने अपनी बेची हुई जमीन भी वापस खरीद ली। साथ ही अब परसाराम ने खनन कार्य छोड़कर सरकार द्वारा मिली सहायता राशि से अपने गांव में एक किराणा दुकान खोल ली व उससे अपना जीविकोपार्जन कर रहें हैं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
22 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines