Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को राजस्थान के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम बीकानेर में पंजाब के अमृतसर से गुजरात के जामनगर के बीच बने ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं, पीएम नौरंगदेसर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
20 हजार करोड़ से बना है हाईवे
दरअसल, इस ग्रीन हाईवे को 20 हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। जिससे अमृतसर से जामनगर के बीच की 23 घंटे की दूरी अब 12 घंटे में ही पूरी हो जाएगी। खास बात यह भी है कि इस एक्सप्रेस से राजस्थान के पांच जिले जुड़ेंगे, जिससे राजस्थान को भी फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पीएम मोदी आठ जुलाई को इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे।
राजस्थान के ये जिले जुड़ेंगे
ग्रीन हाईवे से राजस्थान के जो जिले जुड़ेंगे उनमें बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जिला शामिल हैं। इसके अलावा यह हाईवे चार राज्यों से होकर गुजरेगा। जिसमें पंजाब, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान शामिल है। हाईवे को 6 लेन बनाया गया है। जिसमें भारी वाहनों के साथ सामान्य लोग भी अपने वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। वहीं इस हाईवे के बनने से बीकानेर से जोधपुर और बाड़मेर से जालोर के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी।
पीएम के स्वागत की तैयारियां शुरू
प्रधानमंत्री के बीकानेर दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीकानेर में ग्रीन हाईवे के अलावा पीएम मोदी अन्य कई सौगाते भी देंगे। ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
22 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines