हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: भरतपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहा, 1 की मौत, 4 घायल

विज्ञापन

Rajasthan News: भरतपुर के सीकरी-पहाड़ी रोड़ स्थित झातली गांव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव में निर्माणाधीन मदरसे की इमारत का लेंटर ढह गया। हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। घायलों को अलवर हाॅस्पिटल रेफर किया गया है।

बारिश के कारण जमीन में धंस गई बलियां

पुलिस के अनुसार झातली गांव में निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश के कारण जमीन गीली हो गई। इसलिए लेंटर को सपोर्ट करने के लिए लगाई गई बलियां जमीन में धंस गई। इससे पूरा लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को पहले सीकरी स्थित राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में भरतपुर निवासी मजदूर वीर सिंह जाटव की मौत हो गई। वहीं भरतपुर निवासी अजरू और कासम, सीकरी निवासी रीतू व गोपालगढ़ निवासी धर्मसिंह को गंभीर हालत में अलवर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें