Rajasthan News: सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को प्रमोट करने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है। गौरव को फिलहाल जयपुर में ही हाजिरी देनी होगी।
इसके अलावा सरकार ने शाम होते-होते को आदेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। शिक्षक भर्त्ती पेपर लीक मामले में बर्खास्त वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा के पदोन्नति आदेश जारी करने के प्रकरण में सरकार ने इन तीन अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है।
इन तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
आदेश के तहत प्रीति जालोपिया, अनुभाग अधिकारी विभागीय जांच (मूल पद प्रधानाचार्य) संदीप जैन, अनुभाग अधिकारी संस्थापन एबी सेक्शन (मूल पद प्रधानाचार्य) एवं हरिश परमार कार्यवाहक प्रधानाचार्य (मूल पद वरिष्ठ अध्यापक) महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भामरी, सिरोही को उप प्राचार्य से प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापन आदेश जारी करने में हुई त्रुटि के लिए राजकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश के तहत उपरोक्त अधिकारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा तथा निलम्बन काल में इनका मुख्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग, जयपुर रहेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines