Rajasthan News: जयपुर ब्लास्ट मामले में आरोपियों की रिहाई के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों से मिली। इस दौरान राजे ने चांदपोल हनुमान मंदिर में 80 दीपक जलाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतारा था उन्हें सिर्फ सरकार की लापरवाही की वजह से रिहाई मिल गई।
राजे ने आगे कहा कि जयपुर धमाकों के आतंकियों के बरी हो जाने से पीड़ित परिवारों का दुख दोगुना हो गया है। इसलिए आज मैंने हनुमान मंदिर में 80 न्याय के दीप जलाए हैं। मेरी हनुमान जी से यहीं प्रार्थना है कि 13 मई 2008 को हुए ब्लास्ट में बेकसूर लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को फांसी की सजा मिले।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी गोबर और गोमूत्र, जल्द प्रस्ताव पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर
राजे बोलीं – आपको न्याय जरूर मिलेगा
ब्लास्ट पीड़ितों से मुलाकात के दौरान राजे ने कहा कि उनको न्याय जरूर मिलेगा। इस दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने कहा कि आपकी सरकार ने उन आतंकियों को जेल में डाला और निचली अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई, तो हमें न्याय की उम्मीद जगी। लेकिन फिलहाल सभी आरोपी बरी हो गए। इससे हमारी न्याय की उम्मीदें दम तोड़ने लगी है।
और पढ़िए – रायपुर: पुलिस थाना के पास खड़ी गाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक
पीड़ित परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट पिछले महीने जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया था। इसके बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने मामले की पैरवी करने वाले एजीजी को बर्खास्त कर दिया था। वहीं सरकार ने इस मामले की अपील सुप्रीम कोर्ट में दायर करने की बात की थी। इससे पहले पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
8 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
10 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
13 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines