Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य की जनता के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गहलोत सरकार ने अपने निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे राज्य में 780 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1246.44 करोड़ रुपए अलॉट किये है।
घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य की सुविधा
गहलोत सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से राज्य में चिकित्सा व्यवस्था पहले से और बेहतर होगी। इसके अलावा लोगों को अपने घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में 780 हेल्थ सेंटर के भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसमे 1246.44 करोड़ रूपए खर्च होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 64.33 करोड़ रूपए अलॉट किये गए है। वहीं 127 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 181.61 करोड़ और 608 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 231.04 करोड़ रूपए को स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा राज्य में 2 जिला चिकित्सालयों के लिए 101.76 करोड़ और 2 ट्रोमा सेंटर के लिए 4 करोड़ रूपए दिये गए है। अंत में 2 सैटेलाइट क्लिनिक के लिए 43.26 करोड़, 2 मातृ एवं शिशु चिकित्सालयों के लिए 35.32 करोड़, 14 उप जिला चिकित्सालयों के लिए 573.02 करोड़ और 11 मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों के लिए 12.10 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति मिली है। बता दें कि सीएम द्वारा ये स्वीकृति उन हेल्थ सेंटरों के लिए की गई है, जिनके सेंटर के निर्माण के लिए जमीन पहले ही मौजूद है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines