Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत रविवार को नागौर के डीडवाना पहुंचे। जहां उन्होंने मौलासर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। सीएम ने वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा।
जो 2 हजार का नोट नहीं चला पाए वो सरकार क्या चलाएंगे
सीएम ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री अपना 2 हजार का नोट नहीं चला पाए वो सरकार क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में अनगिनत कार्य करवाए है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा।
सीएम ने 5 साल की उपलब्धियों का किया बखान
सीएम ने आगे कहा कि हमारे संस्कार ऐसे है कि अपने बीमार मां बाप को बचाने के लिए हम जमीन और मकान तक बेच देते हैं। इसको देखते हुए हमारी सरकार ने निशुल्क उपचार की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जनता के हित में चलाई गई योजनाएं चुनावी नहीं स्थाई है। इस दौरान सीएम ने पिछले 5 उपलब्धियों का बखान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजेंद्र यादव, विधायक महेंद्र चौधरी, रामेश्वर डूडी सहित अनेक मंत्री और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं और आम लोगों से की मुलाकात
इससे पहले सीएम दोपहर को जयपुर से हेलीकाॅप्टर के जरिए डीडवाना के मौलासर पहुंचें। जहां उन्होंने सोमानी खेल स्टेडियम में जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines