Rajasthan News : राजस्थान से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को भाजपा के विधायक और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरकार पर फोन टैपिंग के आरोपों पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
जानें किरोड़ी लाल मीणा ने क्या लगाया आरोप?
आपको बता दें कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग और जासूसी के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि सरकार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए इस बयान से भाजपा के भीतर हलचल मच गई और पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था।
यह भी पढ़ें : Rajasthan : विधानसभा में गूंजा जिले खत्म करने का मुद्दा, कांग्रेस की मांग पर सरकार 7 फरवरी को देगी जवाब
जानें नोटिस में क्या कहा गया है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नोटिस में लिखा गया है कि किरोड़ी लाल मीणा पार्टी के सदस्य होने के साथ सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक और मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने सरकार पर गलत आरोप लगाकर पार्टी और सरकार की छवि धूमिल की है। भाजपा ने इसे पार्टी के संविधान का उल्लंघन माना और अनुशासन भंग की परिभाषा में रखा है।
यह भी पढ़ें : ‘बिश्नोई महासभा के प्रधान की सेक्स पावर कमजोर, रेप क्या करेंगे,’ वकील ने कोर्ट में दी दलीलें
3 दिन में मांगा जवाब
नोटिस में यह भी साफ कहा गया है कि अगर किरोड़ी लाल मीणा 3 दिन में जवाब नहीं देंगे तो इसे उनकी स्वीकृति माना जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भाजपा की इस कार्रवाई से पार्टी में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines