Rajasthan Hindi News: पाली की मारवाड़ जंक्शन सीट से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने एक किताब लिखी है। वह किताब इन दिनों राजस्थान की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है ओर बने भी क्यों न जब किताब राजस्थान के जुलाई 2020 में हुए सियासी संकट पर हो।
विधायक मंगलवार को विधानसभा में बजट पर हो रही चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा में अपने द्वारा लिखी गई किताब को लहराते हुए कहा कि जिस दिन किताब का विमोचन होगा, देश के लोकतंत्र में भूचाल आ जाएगा। इसमें में ही गवाह हूं, मैं ही गुनाहगार हूं। इस किताब में मैंने सच्चाई को लिखा है।
उचित समय आने पर करूंगा विमोचन
सदन में अभिभाषण पर बहस के दौरान विधायक ने सीलबंद लिफाफे में किताब दिखाते हुए कहा- मैं यह किताब लेकर आया हूं। इसका विमोचन किससे कराऊं। अभी तक निर्णय नहीं ले पाया हूं। मैंने ये किताब लिख ली है। उचित समय आने पर उचित व्यक्ति के हाथ से इसका विमोचन करवाऊंगा।
खुशवीर सिंह ने कहा कि मैंने अनुभव किया है। मैंने एक किताब लिखी है। उन्होंने कहा कि मेरी हालत पर मुझे यह शायरी याद आ रही है। एक शेर है- किधर ले जाऊं मैं दिल, एक तरफ हूरों की जन्नत तो दूसरी तरफ परियों की महफिल। बता दें कि जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत के वक्त विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोप में एसीबी ने तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनमें से एक खुशवीर सिंह भी थे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines