Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर अब 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस आलाकमान के सामने बड़ी मांग रख दी है।
2 माह पहले दिए जाए टिकट
यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ‘चुनाव में केवल ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाना चाहिए जो जीतने के चांस रखते हो। लेकिन इस बार पार्टी को कम से कम दो माह पहले टिकट वितरण करना चाहिए। क्योंकि इससे प्रत्याशी को चुनाव में पूरा वक्त मिल पाएगा। आखिरी वक्त में टिकट जारी करने से चुनाव में प्रत्याशी को समय नहीं मिल पाता है। सीएम गहलोत ने कहा कि वह इस मामले में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बात करेंगे।’
युवाओं को मिलना चाहिए मौका
सीएम गहलोत ने कहा कि ‘चुनाव में 50 साल से कम उम्र के ज्यादा से ज्यादा नेताओं को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको चुनाव में अपना हक मांगना चाहिए। भले ही सीनियर लोग अपनी जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन आपको अपने टिकट की दावेदारी करनी चाहिए।’
योजनाओं से काम नहीं चलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली में जब उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि केवल अच्छी योजनाओं से काम नहीं चलेगा। विधायक का व्यवहार जनता के बीच अच्छा होना चाहिए। जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से ही चुनाव जीत सकते हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार इन खाली सीटों को को भरना चाहिए।’ बता दें कि राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines