Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की विजय संकल्प बैठक रणथंभौर में आयोजित की जा रही है। चुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी के आला नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस सबके बीच एक सवाल राजस्थान की राजनीतिक फिजाओं में तैर रहा है। वो सवाल है इस बार सीएम फेस कौन होगा?
विजय संकल्प बैठक में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। इससे पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी उदयपुर में अमित शाह की रैली और बीकानेर में पीएम मोदी की रैली से पहले कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। वहीं वसुंधरा गुट अभी भी आलाकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है। इसलिए फिलहाल पूर्व सीएम पूरे राज्य में दौरे नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही पूर्व सीएम पूरे प्रदेश में चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगी।
कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव राजस्थान में पहले से कोई चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। कैलाश चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस बैठक के माध्यम से भाजपा आगामी चुनावों में जीत के लिए मंथन करेगी। उन्होंने कहा कि चेहरे पर ही बीजेपी की संपूर्ण सियासत होगी।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines