Rajasthan Dausa 5 Year Boy Died in Borewell: बीती रात राजस्थान के दौसा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। 150 फीट गहरो बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। 5 वर्षीय आर्यन खेलते-खेलते अचानक से बोरवेल में जा गिरा। उसे बचाने की कई कोशिशें की गईं। आर्यन 57 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा और आखिर में उसकी जान चली गई। इस घटना ने सभी का दिल दहला कर रख दिया है।
सोमवार को हुआ था हादसा
दरअसल 9 दिसंबर की दोपहर तकरीबन 3 बजे आर्यन गलती से बोरवेल में गिर गया। परिजनों को जब इसकी भनक लगी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ADM समेत लोकल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई गई। इसी बीच जयपुर से SDRF की टीम भी दौसा आ गई। जब कैमरे से देखा गया तो बच्चा बिल्कुल ठीक था।
यह भी पढ़ें- Atul Subhash की पत्नी की मां और भाई घर से भागे, निकिता के चाचा बोले-हर सवाल का जवाब देंगे
देसी जुगाड़ भी रहे नाकाम
उसी दौरान NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात देसी जुगाड़ की मदद से बच्चे को निकालने की कोशिश की गई। मगर यह कोशिश भी नाकामयाब हो गई। इसके बाद LNT मशीन, L शेप की प्लेट, अंब्रेला उपकरण और रिंग समेत कई चीजों की मदद से आर्यन को निकालने की कोशिश की गई। सारे प्रयास नाकाम होने के बाद सवाई माधोपुर से पाइलिंग मशीन मंगाई गई। राजस्थान के मंत्री किरोणीलाल मीणा भी मौके पर मौजूद रहे।
बचाव टीमों ने खोदी टनल
आखिर में रेस्क्यू टीमों ने टनल बनाकर बच्चे को बाहर निकालने का फैसला किया। 11 दिसंबर की सुबह पाइलिंग मशीन से 120 फीट की सुरंग खोदी गई, लेकिन बच्चा वहां से भी बाहर नहीं आ सका। फिर बोरवेल से 6 फीट की दूरी पर 155 फीट का गड्ढा खोदा गया, लेकिन आर्यन यहां से भी बाहर नहीं निकल सका।
बोरवेल में उतरा जवान
इतनी कोशिशों के बावजूद जब बच्चा बाहर नहीं आया तो SDRF के एक जवान ने PP किट पहनकर बोरवेल में उतरने की ठानी। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जवान जब आर्यन को लेकर बाहर आया, तो आर्यन दम तोड़ चुका था। आर्यन के माता-पिता हाथों में दूध की बोतल लिए बच्चे के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आर्यन का शव देखकर पूरे परिवार में मातम छा गया। शव को आज यानी गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Atul Subhash Case: गुजारा भत्ता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तय किए 8 नियम, सभी अदालतों को सलाह
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines