जयपुर: कांग्रेस की स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) के मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan Congress Committee) की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम (Birla Auditorium) में एक अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह अधिवेशन चलेगा।
सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक अधिवेशन में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। इनके अलावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अधिवेशन में राज्य सरकार के मंत्रीमंडल के सदस्य, पार्टी के विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मंत्रियों से लेकर कार्यकर्ता भाग लेंगे
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, निगम, बोर्ड व आयोग के चेयरमैन, पार्टी के जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकायों के अध्यक्ष, साथी संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के वर्तमान और निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष व संयोजक भी प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
पार्टी की ओर से बताया गया है कि अधिवेशन में संगठनात्मक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
18 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines