Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma, जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए बना सस्पेंस मंगलवार को भजन लाल शर्मा के नाम के साथ खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम विधायकों की बैठक में इस नाम पर मुहर लग चुकी है। राजधानी नगर जयपुर में रह रहे भजन लाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। पार्टी ने सुरक्षित मानी जा रही जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ाया और पहली बार में ही वह न सिर्फ विधायक बने, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े मुकाम तक पहुंच गए।
पॉलिटिकल साइंस में मास्टर हैं नए CM
मुख्यमंत्री की कुर्सी जैसा मुकाम पाने वाले भजन लाल शर्मा संघ और संगठन दोनों के करीबी माने जाते हैं। वह प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं और राजस्थान में सामान्य वर्ग के रूप में एक मजबूत चेहरे को तौर पर जाना जाता है। भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री कर रखी है।
जयपुर राजघराने की लाडली दीया कुमारी का विधायक, सांसद और अब उपमुख्यमंत्री तक का राजनैतिक सफरनामा यहां पढ़ें
उठा था पैराशूटिया उम्मीदवार का विवाद
भाजपा ने सांगानेर सीट से सिटिंग एमएलए अशोक लाहौटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को दिया था। उन्हें चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने विवाद भी किया कि वह बाहरी हैं-पैराशूटिया उम्मीदवार हैं। बावजूद इसके भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है।
राजनीति के अखाड़े में कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर को पटखनी तो अब बने डिप्टी CM, जानें कौन हैं भाजपा के यह दिग्गज नेता
इतनी संपत्ति के मालिक हैं, मगर देनदारी भी
विधानसभा चुनाव लड़ते वक्त नामांकन पत्र के साथ आयोग के पास जमा कराए गए एफिडेविट के अनुसार भजनलाल शर्मा कुल 1 करोड़ 46 लाख 56 हजार 666 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने पास 1 लाख 15 हजार रुपए नकद बताए थे, वहीं विभिन्न बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपए जमा दिखाए। हालांकि इसी के साथ भजन लाल शर्मा पर 35 लाख रुपए की देनदारी भी है।
यह भी पढ़ें: राजे के राज में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे तो अब विधानसभा की व्यवस्था संभालेंगे वासुदेव देवनानी
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines