Rajasthan By Election 2024: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक करीब 10.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दौसा में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। प्रदेश में चौरासी, झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, देवली-उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगी हैं। महिलाएं भी अच्छी संख्या में मतदान के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंची हैं। इस बीच देवली उनियारा सीट के 2 मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। इनमें रमजानगंज और समरावता गांव में बने बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
वहीं बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने कहा भाजपा ने उपचुनाव के दौरान मशीनरी का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि वोटरों को देर रात शराब बांटकर लालच दिया गया है। इन चुनावों में हनुमान बेनीवाल, किरोड़ीलाल मीणा जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। खींवसर में बेनीवाल की पत्नी और दौसा से किरोड़ीलाल के भाई चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि उपचुनाव के नतीजे सरकार और विपक्ष दोनों के सियासी नेरेटिव को सेट करेंगे।
राजस्थान-बिहार में 6 सीटों पर वोटिंग जारी
राजस्थान के अलावा बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अब तक 4 सीटों पर 9.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। एमपी की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में भी वोटिंग जारी है। मुख्या मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बुधनी सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की पंरपरागत सीट रही है। उनके सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने यहां से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने राजकुमार पटेल पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस प्रत्याशी को अपने साथ ले गई पुलिस
एमपी की विजयपुर सीट पर उपचुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने कहा मुकेश को वोट डालने से पहले पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पुलिस की 4-5 गाड़ी आई और उन्हें साथ ले गईं। मामले में टीआई ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी को सुरक्षा की दृष्टि से साथ लिया गया है। उधर अंधीपुरा में मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ेंः By Election Voting 2024: बंगाल में BJP का आरोप- TMC वोटर्स को डरा रही
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
15 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
23 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines