Rajasthan assembly election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा तेजी से प्रचार में जुटी हैं। दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। लेकिन इसी बीच पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा के बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। उनके बयान से निश्चित तौर पर कांग्रेस की चिंता बढ़नी तय है। मिर्धा ने भरे मंच से एलान किया है कि अगर ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, तो वे उनका प्रचार करेंगे।
भतीजी फाइट तो करे, वोट मांग ही लूंगा
मिर्धा ने कहा कि ज्योति उनकी भतीजी हैं और बेटी अगर फाइट करेंगी, तो वे उनका साथ देंगे। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने हाल में रिछपाल को तेजा कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था। ये बयान डेगाना में रिछपाल ने दिया है। बता दें कि कुछ ही समय पहले ज्योति बीजेपी में शामिल हुई हैं। इससे पहले वे कांग्रेस में थीं। मौजूदा समय में रिछपाल मिर्धा के बेटे विजय सिंह एमएलए हैं।
यह भी पढ़ें-कानपुर में Double Murder; बुजुर्ग और बेटे की लिव इन पार्टनर की हत्या, पोते-पोतियों ने चाकुओं से गोदकर ली जान
वे डेगाना से जीतकर आए हैं। अब फिर से रिछपाल अपने बेटे के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। लेकिन उनका बयान कहीं न कहीं कांग्रेस की चिंता बढ़ा रहा है। कांग्रेस के नेता राजस्थान में पार्टी की सरकार रिपीट होने के दावे कर रहे हैं। अब कांग्रेस के नेता ही बीजेपी के प्रचार की बातें करने लगे हैं। पहले राजस्थान में चर्चा ये भी चली थी कि विधायक विजय, रिछपाल मिर्धा भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वहीं, रिछपाल ने डेगाना में कहा कि उनके लिए पार्टी का बंधन कोई मायने नहीं रखता है। ज्योति मिर्धा उनकी बेटी है, वे सिर्फ जनता से ही किसी चीज की अनुमति लेंगे। अगर ज्योति असेंबली इलेक्शन लड़ती हैं, तो वे दो-चार दिन बीजेपी का प्रचार कर देंगे। लेकिन इसके लिए पहले जनता से भी परमिशन लेंगे।
इस दौरान जितने लोग रिछपाल मिर्धा की सभा में थे, हाथ उठाकर लोगों ने प्रचार की अनुमति देने का वायदा भी किया। वहीं, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रिछपाल मिर्धा ज्योति मिर्धा के लिए वोट मांगते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
9 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
13 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
21 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
22 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines