Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होना है वहीं नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच एडीआर की रिपोर्ट में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से जुड़ी रोचक जानकारियां सामने आई है। राजस्थान के चुनाव रण में इस बार कुल 1875 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें से सबसे अधिक संपत्ति चूरू से कांग्रेस के रफीक मंडेलिया के पास है। उनके पास 166 करोड़ की प्राॅपर्टी हैं। जानकारी के अनुसार 6 उम्मीदवार अरबपति हैं।
वहीं बात करें भाजपा के उम्मीदवारों की तो कुल 200 में से 176 उम्मीदवार करोड़पति हैं कांग्रेस के 199 में से 167 प्रत्याशी, आरएलपी के 78 में से 36 प्रत्याशी करोड़पति है। राजस्थान चुनाव में जहां एक ओर 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं तो वहीं 8 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास कोई संपत्ति नहीं हैं। इसमें 3 निर्दलीय भी शामिल हैं।
ये हैं जीरो प्राॅपर्टी 8 उम्मीदवार
जीरो प्राॅपर्टी वाले उम्मीदवारों में ब्यावर से निर्दलीय पुरुषोतम भाटी, बहरोड़ से इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के हेमंत शर्मा, थानागाजी से बसपा के बनवारीलाल शर्मा, रायसिंह नगर से मजदूर किसान अकाली दल के नाहर सिंह, सवाई माधोपुर से सम्राट मिहिर भोज पार्टी के दीपक कुमार शामिल हैं। इसके अलावा मुंडावर से निर्दलीय वेदप्रकाश यादव, नोखा से निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैयालाल भी शामिल हैं।
8 महिला प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज
एडीआर की रिपोर्ट में एक और चैंकाने वाल खुलासा हुआ है इसके अनुसार चुनाव में 8 महिला प्रत्याशी ऐसी है जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस की 5 और भाजपा की 3 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। केशवरायपाटन से चुनाव लड़ रही भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल पर सबसे ज्यादा 5 मामले दर्ज हैं। विद्याधर नगर से जयपुर राजघराने की दीया कुमारी पर 1 मामला, सोजत से शोभा चौहान पर 1 मामला दर्ज है।
भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल पर 5 मामले
वहीं कांगे्रस के टिकट पर कुशलगढ़ की रमिला खड़िया पर 1, कामां प्रत्याशी जाहिदा खान पर 1, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा पर 1, पुष्कर की नसीम अख्तर पर 1 और ओसियां सीट से प्रत्याशी दिव्या मदेरणा पर भी 1 मामला दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
14 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
15 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines