Rajasthan Accident: अजमेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर गुरुवार रात गैस टैंकर की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे चार लोग जिंदा झुलस गए।
कहा जा रहा है कि टक्कर के बाद टैंकर में मौजूद पेट्रोलियम उत्पाद के छलकने के बाद वहां से गुजर रहे दो अन्य वाहनों में भी आग लग गई। आसपास के इलाके में स्थित कुछ घरों और दुकानों में भी आग लग गई।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1626431021125373952
और पढ़िए – भिवानी में जली बोलेरो में मिले दो कंकाल, FSL टीम जांच पड़ताल में जुटी
मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
टैंकर और ट्रेलर में आग लगने के बाद सड़क पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया और भारी भीड़ जमा हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ट्रकों की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी मृदुल सिंह, सदर अंचल निरीक्षक चेनाराम बेदा व अंचल अधिकारी मसूदा ईश्वर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आग की घटना के बाद अजमेर कलेक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines